जशपुरनगर, 23 जून (आरएनएस)। जशपुर जिले में 01 जून से 23 जून 2026 तक 444.4 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 23 जून तक सामान्य औसत वर्षा 1111.7 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 56.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसीलवार वर्षा इस प्रकार है: तहसील जशपुर में 53.1 मिमी, मनोरा में 69.3 मिमी, कुनकुरी में 69.6 मिमी, दुलदुला में 26.3 मिमी, फरसाबहार में 30.6 मिमी, बगीचा में 23.1 मिमी, कॉंसाबेल में 70.8 मिमी, पत्थलगाँव में 38.5 मिमी, सन्ना में 42.1 मिमी एवं बागबहार में 21.0 मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा कॉंसाबेल तहसील में 70.8 मिमी दर्ज की गई है। 23 जून को सर्वाधिक दुलदुला तहसील में 9.6 मिमी वर्षा हुई।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

