जशपुर 23 जून (आरएनएस)। ग्रामीण विकास एवं पंचायत स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए 24 जून को जशपुर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस 2.0 की सूची ग्राम सभा में प्रस्तुत की जाएगी। जिनमें बगीचा -18926, दुलदुला -8049, जशपुर -8432, कांसाबेल -9039, कुनकुरी -10535, मनोरा -7212, पत्थलगांव -24529, फरसाबहार -15649 कुल -102371 का सर्वे किया गया है।
ग्राम सभा की मंजूरी के बाद अंतिम सूची को आवास सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा। इस बार प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए सूची का सार्वजनिक वाचन किया जाएगा, जिससे ग्रामीण अपने दावे और आपत्तियां दर्ज कर सकें।
ग्राम सभा में होंगे ये मुख्य कार्य
आवास प्लस 2.0 की नई सूची का वाचन
पात्र हितग्राहियों के नामों की जांच
छूटे हुए नामों पर दावा-आपत्ति का अवसर
ग्राम पंचायत स्तर पर अंतिम अनुमोदन
इसके साथ ही ग्राम सभा में रोजगार, पंचायत कार्यों और गांव के विकास से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। शासन की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी ग्रामीणों के सामने रखी जाएगी।
जिला प्रशासन ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे 24 जून को ग्राम सभा में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने अधिकारों का उपयोग करें और गांव के विकास में भागीदारी निभाएं।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

