०प्रशिक्षण में दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
सुकमा,25 जून (आरएनएस)। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन तथा जिला सीईओ मुकुंद ठाकुर के मार्गदर्शन में 16वें वित्त आयोग के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम विकास से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि भारत सरकार से प्राप्त वित्तीय आबंटन का उपयोग ग्रामों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति तथा आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए किस प्रकार प्रभावी ढंग से किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को 16वें वित्त आयोग के तहत निधियों के वितरण के निर्धारित अनुपात की जानकारी दी गई। इसके अनुसार ग्राम पंचायतों को 80 प्रतिशत, जनपद पंचायतों को 10 प्रतिशत तथा जिला पंचायतों को 10 प्रतिशत राशि आबंटित की जाएगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देना और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को वर्ष 2028-29 से अतिरिक्त वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। इससे पंचायतों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा और विकास कार्यों में नवाचार एवं गुणवत्ता को प्रोत्साहन मिलेगा। प्रशिक्षण में उपस्थित प्रतिनिधियों ने इसे ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

