छपारा-सिवनी जिले के छपारा विकासखंड स्थित ग्राम गुधना के किसानों ने 23 जून को जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन सौंपकर गांव से खेत तक सड़क निर्माण की मांग की है। 95त्न आदिवासी आबादी वाले इस गांव के लघु एवं सीमांत किसान खेत तक पहुंचने के लिए रास्ता न होने से बेहद परेशान हैं।
*क्या है मामला*
ग्राम गुधना तहसील छपारा, ग्राम पंचायत प्रतापगढ़ का गांव है। यह तीन तरफ से पहाड़ी और एक तरफ से प्रतापगढ़ जलाशय से घिरा है। गांव के किसानों के खेत तक जाने का कोई भी रास्ता नहीं है। प्रार्थी मोहम्मद साबिर खान ने आवेदन में बताया कि वन विभाग ने कुछ साल पहले अपने मुनारे करीब 20 मीटर आगे बढ़ा दिए। इससे पहले बना कच्चा रास्ता अब वन विभाग की सीमा में आ गया है। इस वजह से ग्राम पंचायत सड़क नहीं बना पा रही है। कुछ मुनारे तो किसानों के खेतों के अंदर ही गाड़ दिए गए हैं।
*किसानों की मजबूरी*
रास्ता न होने से किसानों को एक-दूसरे के खेत से होकर आवाजाही करनी पड़ती है। बुवाई के समय खाद-बीज ले जाने में भारी दिक्कत होती है। कई बार इसको लेकर किसानों में विवाद की स्थिति भी बन जाती है। खेती का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
*प्रशासन से मांग*
किसानों ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि जनहित में उचित स्थान चिन्हित कर खेतों तक जाने के लिए सड़क निर्माण कराया जाए। साथ ही वन विभाग से जमीन अधिग्रहित कर सड़क बनाने के लिए सक्षम अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की है।
आवेदन पर जनसुनवाई क्रमांक 6692 अंकित है और इसे ष्टश्वह्र जनपद को अग्रेषित किया गया है। प्रार्थी मोहम्मद साबिर खान ने जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

