रायपुर, 25 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के विभिन्न नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार संबंधित नगरीय निकायों में अनुभवी एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को मनोनीत पार्षद के रूप में नियुक्त किया गया है। आदेश में रायपुर संभाग, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी तथा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के नगरीय निकायों के लिए नामों की घोषणा की गई है। शासन ने छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 एवं नगर पालिका अधिनियम 1961 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए यह नियुक्तियां की हैं। धमतरी नगर निगम के लिए 8 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं, जिनमें अशोक सिन्हा, प्राची सोनी, ऋतिका यादव, अरविंदर मुंडी, सीमा चौबे, दिलीप पटेल, विजय सिंह ठाकुर एवं भागवत यादव शामिल हैं। वहीं कुरूद, मगरलोड, नगरी, भखारा और आमदी नगर पंचायतों के लिए भी मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति की गई है।शासन के आदेश के अनुसार यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

