जांजगीर-चांपा, 26 जून (आरएनएस)। थाना चांपा में पदस्थ प्रशिक्षु महिला उप निरीक्षक (पीएसआई) रुकसाना बानो ने अपनी संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक बुजुर्ग महिला की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की। उनके इस सराहनीय कार्य की स्थानीय नागरिकों ने जमकर प्रशंसा की।
जानकारी के अनुसार, 25 जून की रात करीब 8 बजे प्रशिक्षु महिला उप निरीक्षक रुकसाना बानो चांपा टाउन क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थीं। इसी दौरान बैरियर चौक के पास उनकी नजर एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी, जो भारी यातायात और शारीरिक कमजोरी के कारण सड़क पार करने में असमर्थ थी। स्थिति को देखते हुए महिला अधिकारी तुरंत बुजुर्ग महिला के पास पहुंचीं। उन्होंने महिला का हाथ थामकर सावधानीपूर्वक सड़क पार कराई और सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। इस दौरान बुजुर्ग महिला ने राहत महसूस करते हुए महिला अधिकारी का आभार व्यक्त किया। पुलिस विभाग ने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों की सहायता कर मानवीय मूल्यों को भी मजबूत करना है। प्रशिक्षु महिला उप निरीक्षक रुकसाना बानो की यह पहल पुलिस की जनसेवा और संवेदनशील कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

