अक्षय कुमार और सैफ अली खान की थ्रिलर फिल्म हैवान की रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया गया है। दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ये फिल्म सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बड़े पर्दे पर दर्शकों को रोमांचित करने के बाद यह फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी, इसका खुलासा भी हो गया है। आइए जानते हैवान कब रिलीज हो रही है और आप इसे सिनेमा्घररों के बाद कहां देख पाएंगे।
अक्षय और सैफ के फैंस के लिए अब इंतजार खत्म हो गया है। उनकी फिल्म हैवान की रिलीज तारीख का आधिकारिक ऐलान हो गया है। ये फिल्म 11 सितंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे साल 2026 की बॉलीवुड की सबसे बड़ी और धमाकेदार रिलीज में से एक माना जा रहा है। दिग्गज फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही हैवान ने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त माहौल बना दिया है।
फिल्म हैवान को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्सुकता है, क्योंकि अक्षय और सैफ की जोड़ी करीब 20 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और टशन जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए मशहूर ये जोड़ी इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में एक बेहद गंभीर और कड़क अंदाज में आमने-सामने होगी। इस फिल्म में जहां सैफ मुख्य नायक की भूमिका में तो अक्षय विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे।
सिनेमाघरों में रिलीज की तारीख तय करने के अलावा निर्माताओं ने फिल्म के स्ट्रीमिंग पार्टनर को भी फाइनल कर लिया है। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने इस फिल्म के डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं, जिसका मतलब है कि सिनेमाघरों में अपना सफर पूरा करने के बाद ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनी नेटवर्क संग हुई इस बड़ी डील में फिल्म के डिजिटल राइट्स के साथ-साथ सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स भी शामिल हैं।
हैवान साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित थ्रिलर फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अक्षय और सैफ के साथ सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। एक और खास बात ये है कि यह अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की एक साथ 8वीं फिल्म है। इससे पहले ये सुपरहिट जोड़ी हेरा फेरी , गरम मसाला , भागम भाग, भूल भुलैया, दे दना दन, खट्टा मीठा और भूत बंगला जैसी 7 यादगार फिल्में दे चुकी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

