बलौदाबाजार, 28 जून (आरएनएस)। जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र में डायल-112 की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता से एक गंभीर रूप से घायल कैप्सूल वाहन चालक की जान बच गई। हादसा शनिवार रात करीब 9 बजे वर्मा ढाबा के पास हुआ, जहां अनियंत्रित होकर एक कैप्सूल वाहन पलट गया। दुर्घटना में चालक के सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान अवस्था में सड़क पर पड़ा था।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। आरक्षक पल्लव सिंह (क्रमांक 591) और चालक रूपेश कुमार साहू अपनी ईआरवी वाहन के साथ घटनास्थल पहुंचे और बिना देर किए घायल चालक को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला। चालक के सिर से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। पुलिस टीम ने प्राथमिक सतर्कता बरतते हुए उसे तुरंत अपनी गाड़ी से नजदीकी बरपाली स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। समय रहते अस्पताल पहुंचाने के कारण घायल को ‘गोल्डन ऑवरÓ के भीतर चिकित्सा सुविधा मिल सकी, जिससे उसकी जान बच गई। घने अंधेरे और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद डायल-112 टीम ने सूझबूझ, कर्तव्यनिष्ठा और त्वरित निर्णय क्षमता का परिचय दिया। पुलिस के इस मानवीय कार्य की स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने सराहना की।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

