रायपुर, 28 जून (आरएनएस)। रायपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। अज्ञात चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर नकदी और कपड़ों पर हाथ साफ किया, जबकि दो अन्य मामलों में एक ऑटो और एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। पुलिस ने तीनों मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
० उरला में दुकान का ताला तोड़कर 97 हजार की चोरी
उरला थाना क्षेत्र के बीरगांव स्थित शुभम माल में 26 जून की रात 10:30 बजे से 27 जून की सुबह 10 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर गल्ले में रखी नकदी और कपड़े सहित कुल 97 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। मामले में पीडि़त रमाशंकर देवांगन (50) की शिकायत पर अपराध क्रमांक 292/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
० दीनदयाल उपाध्याय नगर में डेढ़ लाख का ऑटो चोरी
दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास खड़ा एक ऑटो चोरी हो गया। पीडि़त ललित बंजारे (27) ने शिकायत दर्ज कराई कि 24 जून की रात अज्ञात चोर उसका ऑटो क्रमांक सीजी 04 क्यूएस 5596, जिसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये है, चोरी कर ले गए। पुलिस ने अपराध क्रमांक 401/2026 के तहत बीएनएस की धारा 305(ए) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
० सिविल लाइन में कोर्ट परिसर से बाइक पार
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यायालय परिसर से भी एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीडि़त खरेंद्र प्रकाश रात्रे (31) ने बताया कि 27 जून की दोपहर उनकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 बीएम 0406, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये है, अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) में मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस तीनों मामलों में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

