आडिट रिपोर्ट से खुला मामला, आरक्षक हुए बेनकाब
केशव सल्होत्रा
जगदलपुर 30 जून 2026 (आरएनएस) बस्तर संभाग मुख्यालय में पुलिस महकमें से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एसपी आफिस की वेतन शाखा में काम करने वाले तीन आरक्षकों ने तनख्वाह के बिलों में गंभीर अनियमितता बरतते हुए करोड़ों की राशि का गबन किया है। सारा मामला उस समय सामने आया जब विभाग में ऑडिट हुआ। जिसमें स्पष्ट हुआ कि आरक्षक गिरीश राय, राजकुमार कतलम और डीएसएफ आरक्षक हेमंत मैथ्यू द्वारा वेतन के बिलों में आपराधिक षड्यंत्र करते गंभीर अनियमितता कर कूट रचना की। डीडीओ के डिजिटल हस्ताक्षर पेन ड्राइव का दुरुपयोग कर शासकीय करोड़ों की राशि का गबन किया। बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने पूरे मामले की खुद मॉनिटरिंग की और आरोपियों के खिलाफ 318 (4) 316(5),338 336 (3) 340,61( 2) Bns 66 (c) IT एक्ट के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। आरोपी आरक्षकों को जेल भेजा गया है।

