अहमद खान निर्देशित वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म वेलकम टू द जंगल साल की मच अवेटेड फिल्म थी. इसने 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी और इसे मिले-जुले रिव्यू के बावजूद फैमिली ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. दरअसल अक्षय कुमार की 30 कलाकारों से सजी ये कॉमेडी फिल्म अपनी नॉस्टैल्जिक अपील के दम पर बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है.. इसी के साथ ओपनिंग वीकेंड पर गर्दा उड़ाने के बाद इसने न केवल मंडे टेस्ट पास किया बल्कि वर्ल्डवाइड एक बड़ा मील का पत्थर भी पार कर लिया. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन दुनियाभर में कितना कलेक्शन किया है और क्या उपलब्धि हासिल की है.
अक्षय कुमार की नई कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल ने रिलीज के सिर्फ चार दिनों में ही दुनिया भर के बॉक्स ऑफि़स पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट आने के उसके बावजूद इसने सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म किया. दरअसल रविवार को इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया था. जिससे इसने सोमवार से पहले ही आसानी से दुनिया भर में 90 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर डाली थी. फिल्म के कलेक्शन की बात करें को
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक चौथे दिन, वेलकम टू द जंगल (वेलकम 3) ने 10 हजार 922 शो में भारत में 8.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया.
इससे भारत में इसकी कुल नेट कमाई 72.25 करोड़ और कुल ग्रॉस कलेक्शन 86.53 करोड़ हुआ. वहीं विदेशों में, फिल्म ने चौथे दिन 3.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 19.95 करोड़ हो गया है. इस तरह, फिल्म का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 106.48 करोड़ तक पहुंच गया है.
वेलकम टू द जंगल अक्षय कुमार की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. इसने एक्टर की सम्राट पृथ्वीराज (90.24 करोड़) के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है. और कोविड के बाद के दौर में अक्षय कुमार की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली 9वीं फिल्म बन गई है. इब इसके निशाने पर बड़े मियां छोटे मिया के 111.64 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात देना है. 5 करोड़ और कमाते ही फिल्म ये बड़े मिया छोटे मिया को पछाड़ देगी और अक्षय की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी. उम्मीद है कि मंगलवार को फिल्म ये उपलब्धि हासिल कर लेगी.
अक्षय कुमार की फैमिली एंटरटेनर वेलकम टू द जंगल में सुनील शेट्टी, परेश रावल, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिज, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

