कुशीनगर, 03 जुलाई (आरएनएस)। जनपद के हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपराइच चौराहे के पास एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर महिला ने छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पीडि़ता की तहरीर के आधार पर हाटा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला का आरोप है कि अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टर ने उसका हाथ पकड़कर जबरन अंदर ले जाने का प्रयास किया। घटना के बाद पीडि़ता ने हाटा कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच के लिए अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित कर ली है। हाटा थानाध्यक्ष दीपक सिंह कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपी डॉक्टर ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि उन्हें जानबूझकर बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

