रायपुर, 05 जुलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रसिद्ध पंडवानी गायिका एवं पद्म विभूषण सम्मानित तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ की अनमोल रत्न और महान पंडवानी गायिका श्रीमती तीजन बाई का निधन न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश की कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
भूपेश बघेल ने कहा कि तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय गायन शैली से पंडवानी लोककला को जीवंत बनाए रखा और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को विश्व स्तर पर गौरवान्वित किया।
उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, हम सभी आज उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ईश्वर उनकी पावन आत्मा को शांति प्रदान करे तथा उनके परिजनों और असंख्य प्रशंसकों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे।
= शांति =
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

