रायगढ़,8 जुलाई(आरएनएस) । रायगढ़ पुलिस ने जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शहीद चौक स्थित एक मकान पर छापा मारकर सट्टा-पट्टी लिख रही महिला को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, सट्टा-पट्टी, हिसाब-किताब और नगदी जब्त की है।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर थाना और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि शहीद चौक निवासी अनिता साहू अपने घर से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अवैध सट्टा संचालित कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।छापेमारी के दौरान अनिता साहू घर पर सट्टा-पट्टी लिखते मिली। पूछताछ में उसने सट्टा संचालन करना स्वीकार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से ग्रे रंग का रियलमी मोबाइल बरामद किया, जिसमें राजधानी कल्याण के विभिन्न सट्टा अंकों की तस्वीरें, सट्टा-पट्टी का रिकॉर्ड और हिसाब-किताब सुरक्षित मिला। मौके से ?480 नगद सट्टा राशि भी जब्त की गई।आरोपी अनिता साहू (32 वर्ष), पति बजरंग साहू, निवासी शहीद चौक, रायगढ़ के खिलाफ थाना कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।रायगढ़ पुलिस ने कहा है कि ऑपरेशन अंकुश के तहत जिले में जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

