कांकेर,09 जुलाईं (आरएनएस)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा जिलेभर में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पखांजूर थाना और कच्चे पुलिस चौकी परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुर्रे, एसडीओपी रवि कुमार कुजूर, थाना प्रभारी तेज कुमार वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण शाहा, उपाध्यक्ष शंकर सरकार, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मंजूषा सरदार, पार्षदों, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।वहीं, पुलिस चौकी कच्चे में प्रभारी टी.आर. कोशिमा, ग्राम सरपंच कांति हिड़को, पंच मीना चालकी, सतीश भुआर्य, ग्राम प्रमुख राम बाबू जायसवाल, जनप्रतिनिधि ज्वाला जैन तथा चौकी स्टाफ की मौजूदगी में आम, जामुन, कटहल, आंवला और गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। साथ ही आमजन से भी पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के लिए वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।इस अवसर पर कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ-सट्टा, साइबर अपराध तथा महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों की सूचना तत्काल निकटतम थाना, चौकी या कांकेर पुलिस हेल्पलाइन पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन भी दिया गया।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

