कांकेर, 10 जुलाईं (आरएनएस)। उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी और जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री जब्त की है। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने यह कार्रवाई सुभाष वार्ड स्थित चिकन मार्केट के पास की, जहां 52 पत्ती ताश पर रुपये-पैसों का दांव लगाया जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा (आईपीएस) के निर्देशन में मिली मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि सरजू यादव, विनोद कुमार साहू, रवि सारथी और शिवा सारथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 3,900 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और एक पुराना अखबार बरामद किया गया। पुलिस ने जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। कांकेर पुलिस ने कहा है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बंछोर
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

