काशीपुर,10 जुलाई (आरएनएस )। गन्ना विकास परिषद के कार्यालय में एससीडीआई बीरेंद्र कुमार चौधरी ने परिक्षेत्र जनपद उधम सिंह नगर एवं नैनीताल के ब्लॉक प्रभारी अधिकारियों के साथ जल प्रभावित क्षेत्र के संबंध में समीक्षा बैठक की।ब्लॉक प्रभारी गन्ना विकास निरीक्षकों को अपने-अपने ब्लॉक में जल भराव वाले स्थानों के निरीक्षण करने एवं गन्ना फसल को संभावित नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट देने निर्देश दिए। किसानों से जल प्रभावित स्थान से जल निकासी करने के अनुरोध किया गया। सभी गन्ना पर्यवेक्षक अपनी-अपनी सर्किल में किसानों से लगातार संपर्क में रहेंगे एवं किसानों को गन्ना सर्वेक्षण की जानकारी प्रदान करेंगे। किसानों को खाद, उर्वरक एवं कीटनाशकों के अनुदान पत्र वितरित किए जा रहे हैं। परिक्षेत्र के किसानों को गन्ना फसल की ओर प्रोत्साहित करते हुए शरद कालीन गन्ना बुवाई के लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं। विभाग किसानों की मांग के अनुरूप अनुसंधान केन्द्रो से बीज उपलब्ध कराया जाएगा। ब्लॉक प्रभारी राकेश कुमार ने कोसी नदी के निकटतम क्षेत्र की समीक्षा की गई। गन्ना विकास निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मौर्य ने रामनगर ब्लॉक में वर्षा से संभावित नुकसान की समीक्षा की। सुरेश सिंह गन्ना विकास निरीक्षक ने काशीपुर ब्लाक की रिपोर्ट प्रस्तुत की। समीक्षा बैठक में वीरेंद्र कुमार मौर्य, दीपक कुमार शर्मा, योगेश चन्द्र भट्ट, सोमपाल सिंह, सुभाष चंद्र समेत आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

