कोरिया,11 जुलाईं (आरएनएस) । जिले की पटना थाना पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित जांच करते हुए चोरी गई बाइक बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।पुलिस के अनुसार प्रार्थी मनोज कुमार देवांगन ने अपनी स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल (ष्टत्र 07 र्रुं 7582) चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में अपराध क्रमांक 191/2026 के तहत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद पांडे के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर संदेही सोमा सिंह (35 वर्ष), निवासी ग्राम महोरा, थाना पटना को हिरासत में लिया।पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर विधिवत जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।थाना पटना पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में चोरी, अवैध गतिविधियों और अन्य आपराधिक मामलों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि चोरी, संदिग्ध व्यक्तियों या किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

