कोरबा,11 जुलाईं (आरएनएस)। सड़क सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस ने सजग कोरबा, सुरक्षित कोर अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 24 वाहन चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर नियमानुसार न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच की। इस दौरान 17 दोपहिया और 7 चारपहिया वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। सभी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहन जब्त किए गए।कोरबा पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान की भी सुरक्षा करें।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

