दुर्ग/भिलाई, 11 जुलाई (आरएनएस)। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में किराये के कमरे में युवती की हत्या के सनसनीखेज मामले का दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एकतरफा प्रेम प्रसंग में हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपी ने पहचान छिपाने और साक्ष्य नष्ट करने की भी कोशिश की थी।
पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को मृतका की रूममेट ने परिजनों को सूचना दी कि खुशी साहू अपने किराये के कमरे में गंभीर रूप से घायल अवस्था में खून से लथपथ पड़ी है। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 285/2026 के तहत धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज की। जांच के दौरान संदेही लाकेश्वर साहू उर्फ पिन्टू (24 वर्ष), निवासी सकरी वार्ड क्रमांक-12, बजरंग चौक, थाना सिटी कोतवाली, जिला बलौदाबाजार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने हत्या की वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
बात नहीं करने पर बना लिया था हत्या का प्लान
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मृतका से एकतरफा प्रेम करता था। युवती द्वारा उससे बातचीत करने से इंकार किए जाने पर उसने पहले से हत्या की योजना बनाई। वह रायपुर से भिलाई धारदार हथियार लेकर पहुंचा था। पहचान छिपाने के लिए उसने दो शर्ट और पैंट के अंदर बरमूडा पहन रखा था।
कमरे में विवाद के दौरान आरोपी ने पहले युवती का गला दबाया और फिर धारदार हथियार से शरीर के विभिन्न हिस्सों पर कई प्राणघातक वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने अपने कपड़े और जूते नदी में फेंककर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया।
हथियार और बाइक बरामद
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के साथ आम्र्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
दुर्ग पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले के खुलासे में थाना वैशाली नगर पुलिस एवं एसीसीयू (्रष्टष्ट) टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की त्वरित और प्रभावी विवेचना के चलते आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या महिलाओं के विरुद्ध हिंसा एवं उत्पीडऩ की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून अपने हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0

