बॉलीवुड की दंगल गर्ल यानी सान्या मल्होत्रा अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ अपने कमाल के फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। अक्सर सादगी भरे अंदाज में नजर आने वाली सान्या ने इस बार अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा फोटोशूट शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है।
तस्वीरों में सान्या मल्होत्रा एक बेहद खूबसूरत ब्लैक लेसी नेट ब्रालेट पहने नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने लो-वेस्ट ब्लैक सिल्क लॉन्ग स्कर्ट के साथ पेयर किया है। इस बोल्ड आउटफिट के साथ उन्होंने ब्लैक श्रग भी कैरी किया है, जो उनके लुक में एक रिलैक्स और क्लासी वाइब जोड़ रहा है।
अपने इस लुक को और भी अट्रैक्टिव बनाने के लिए उन्होंने पैरों में ब्लैक कलर के थाई-हाई लेदर बूट्स पहने हैं। तस्वीरों में सान्या मल्होत्रा एक ब्लैक कलर के स्टाइलिश बेंच पर लेटकर और खड़े होकर बेहद सिजलिंग और सेक्सी पोज देती नजर आ रही हैं।
उनकी टोंड बॉडी और परफेक्ट एब्स इस लुक में साफ दिखाई दे रहे हैं। इस पूरे फोटोशूट में सान्या ने नो-ज्वैलरी लुक अपनाया है। बिना किसी हैवी एक्सेसरीज के भी उनका नेचुरल ग्लो उभर कर आ रहा है।
सान्या के फेशियल एक्सप्रेशंस बेहद इंटेंस, सिडक्टिव और कॉन्फिडेंट हैं। स्मोकी आइज और न्यूड लिपस्टिक के साथ उनका यह मेकअप लुक उनके विंटेज और बोल्ड वाइब को पूरी तरह कॉम्प्लीमेंट कर रहा है। सान्या को उनके खूबसूरत घुंघराले बालों के लिए जाना जाता है। इस फोटोशूट में भी उन्होंने अपने बालों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की।
सान्या मल्होत्रा के इस बोल्ड फोटोशूट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। फैंस सान्या की तस्वीरों पर लगातार फायर और रेड हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, पहचानना मुश्किल हो रहा है, सान्या का यह अब तक का सबसे हॉट अवतार है!
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

