धमाल 4 और वेलकम टू द जंगल के इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में तेलुगु की एक्शन ड्रामा फिल्म लेनिन बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर रही है. फिल्म को हिंदी में नहीं रिलीज किया गया है फिर भी इसने बेहतरीन कमाई की और ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. ऐसे में चलिए बताते हैं कि फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है और किन 13 फिल्मों के रिकॉर्ड्स को भी तोड़ दिया है.
अखिल अक्किनेनी की तेलुगु एक्शन फिल्म लेनिन ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की, जिसके साथ ही इसने कमाई के मामले में तेलुगु की 2026 की 13 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने बिना हिंदी में रिलीज हुए पहले दिन 5.90 करोड़ का बिजनेस किया, जिस पर 50त्न ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई है.
वहीं, ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड भी कमाल का प्रदर्शन किया है. अखिल की फिल्म ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 16.7 करोड़ का बिजनेस किया है.
इसके साथ ही तेलुगु फिल्म लेनिन ने बॉक्स ऑफिस पर 2026 की 13 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.
यही नहीं, लेनिन ने बॉक्स ऑफिस पर एक और कमाल दिखाया और ये 2026 की तेलुगु की 6वीं बिगेस्ट ओपनर फिल्म बन चुकी है.
बहरहाल, अगर फिल्म लेनिन के बारे में बात की जाए तो ये तेलुगु की एक एक्शन ड्रामा फिल्म है. फिल्म का निर्देशन मुरली किशोर अब्बुरु ने किया है. इसमें प्यार, विश्वासघात और बदले की कहानी को दिखाया गया है. फिल्म की कहानी आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर बुनी गई है. अखिल के साथ फिल्म में एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे लीड रोल में हैं.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

