बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार यानी 10 जुलाई को अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 रिलीज हुई। फिल्म ने सिनेमाघरों में आते ही तहलका मचा दिया है। भले ही फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन पहले दिन कमाई के मामले में इसने बाजी मार ली है। आलम ये है कि फिल्म के आगे आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की एक्शन-थ्रिलर अल्फा पूरी तरह पस्त हो गई है। आइए जानें दोनों फिल्मों की कमाई।
धमाल 4 ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने पहले ही दिन 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कॉमेडी फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 13.75 करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी धमाल 4 में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, रवि किशन, अंजलि आनंद, ईशा गुप्ता और संजीदा शेख भी अहम भूमिका में हैं।
बॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी की फिल्म धमाल 4 के आने से अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल की कमाई को भी तीसरे शुक्रवार बड़ा झटका लगा. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक वेलकम टू द जंगल ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को भारत में महज 1 करोड़ कमाए. इसी के साथ इस फिल्म की 15 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 126.05 करोड़ रुपये हुई है.
धमाल 4 के रिलीज होते ही आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर अल्फा की कमाई को बड़ा झटका लगा है। पहले हफ्ते में 47.45 करोड़ कमाने वाली ये फिल्म अपने आठवें दिन (दूसरे शुक्रवार) बॉक्स ऑफिस पर पस्त नजर आई। फिल्म आठवें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा सकी और महज 1.65 करोड़ रुपये पर सिमट गई। इसके साथ ही अल्फा का 8 दिनों का कुल कारोबार 49.10 करोड़ रुपये हो गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

