रायगढ़,12 जुलाई (आरएनएस)। बड़पारा शराब भ_ी के पास राहगीरों से शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट और धमकी देने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की गैर जमानतीय धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को बेलादुला खर्राघाट निवासी बासुदेव मांझी (39) ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि तुलसी होटल के पास काम खत्म करने के बाद वह बड़पारा शराब भ के पास गुटखा लेने गए थे। इसी दौरान विवेक सराफ ने उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर विवेक ने अपने साथी अनमोल पाण्डेय और शिवा सोनवानी के साथ मिलकर गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और लात-घूंसों से मारपीट की।शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 365/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1) और 3(5) के तहत मामला कायम किया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक सराफ (41) निवासी बाउलीकुआ, अनमोल पाण्डेय (19) निवासी चिराईपानी और शिवा सोनवानी (23) निवासी गोढ़ीकला, हाल निवासी बोन्दाटिकरा के रूप में हुई है। पूछताछ में तीनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि बड़पारा शराब भ_ी क्षेत्र में राहगीरों से विवाद और मारपीट की लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। हाल ही में इसी क्षेत्र में लूट की घटनाओं में शामिल दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर गुंडागर्दी, मारपीट और आम नागरिकों में भय का माहौल बनाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

