चम्पावत,12 जुलाई (आरएनएस )। नगर पालिका क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद रजत जयंती पार्क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 88 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पार्क आने वाले समय में शहरवासियों के लिए सैर, मनोरंजन और हरियाली का केंद्र बनेगा। नगर पालिका के ईओ सौरभ नेगी ने बताया कि रैन बसेरा के पास बने रहे रजत जयंती पार्क को आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। जिसमें आकर्षक फाउंटेन, सिंथेटिक टाइल्स, आर्टिफिशियल ड्रैगन, वाटर कूलर, हरे-भरे ग्रास लॉन सहित कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

