चम्पावत,12 जुलाई (आरएनएस )। छमनियां चौड़ में निर्माणाधीन बालिका स्पोट्र्स कॉलेज की मिट्टी गलचौड़ा-सुई शिव मंदिर मोटर मार्ग पर कई जगह फैलनक दुर्घटना का खतरा बढा। लोगों ने कार्यदायी संस्था से मिट्टी के निस्तारण की मांग उठाई। निर्माणाधीन बालिका स्पोट्र्स कॉलेज के सामने मोटर मार्ग में सुंई सहित आसपास के पांच गांवों के अलावा आईटीबीपी, कृषि विज्ञान केंद्र, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, सातखाल, डुंगरी, खैसकांडे, शिव मंदिर और कड़ाई मंदिर जाने वाले लोग आवाजाही करते हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, छात्र, कर्मचारी और श्रद्धालु इस सड़क का उपयोग करते हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

