चम्पावत,12 जुलाई (आरएनएस )। पुलिस ने ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी की गई बैटरी भी बरामद हुई है। 11 जुलाई को वार्ड नंबर एक, शारदा घाट निवासी इन्द्र प्रकाश कश्यप पुत्र राम पाल कश्यप ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा था कि अज्ञात चोरों ने उसके घर के पास खड़े ई-रिक्शा की बैटरी चोरी कर ली। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी। सीओ निहारिका सिंह ने इसके लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

