चम्पावत,12 जुलाई (आरएनएस )। जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मार्ग अवरुद्ध होने के बावजूद चम्पावत दुग्ध संघ की सचल पशुचिकित्सा सेवा ने अपनी तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक पशुपालक की दुधारू गाय का जीवन बचाकर सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। धूरा दुग्ध समिति की सदस्या देवकी देवी की दुधारू गाय अचानक दुग्ध ज्वर से पीडि़त होकर जमीन पर गिर पड़ी। गाय की हालत लगातार गंभीर होती जा रही थी। यह गाय देवकी देवी के परिवार की आजीविका का प्रमुख आधार होने के कारण पूरा परिवार चिंतित था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

