देहरादून,14 जुलाई(आरएनएस)। उत्तराखंड परिवहन निगम में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रबंध निदेशक रीना जोशी के निर्देश पर सोमवार को मुख्यालय स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार बदले गए। महाप्रबंधक (वित्त एवं तकनीकी) पवन मेहरा को तकनीकी के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है। वे अब केवल महाप्रबंधक (वित्त) का कार्यभार संभालेंगे। वहीं, उप महाप्रबंधक (तकनीकी) भूपेश आनंद कुशवाह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रभारी महाप्रबंधक (तकनीकी) के पद पर तैनात किया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

