देहरादून,14 जुलाई(आरएनएस)। पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा का पीछा करने और फब्तियां कसने के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद पुलिस को सौंपा। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि छात्रा के पिता ने मामले में तहरीर दी। बताया कि 10वीं कक्षा में पढऩे वाली 15 वर्षीय बेटी ने उन्हें घटना के बारे में बताया। कहा कि पिछले तीन दिनों से बंजारा वाला में हनुमान एन्क्लेव के पास दुकान चलाने वाला एक युवक उसका पीछा कर रहा था। आरोपी युवक छात्रा के ट्यूशन आते-जाते समय उस पर भद्दी फब्तियां कसता है। देर शाम आरोपी को छात्रा का पीछा करते पकड़ लिया गया। मामले में आरोपी की पहचान मोहम्मद साद के रूप में हुई है, जिसकी हनुमान एन्क्लेव, बंजारा वाला के पास दुकान है। लोगों उसकी पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सौंपा। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को पोक्सों की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

