कोण्डागांव,16 जुलाई (आरएनएस)। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने गुरुवार को जल संसाधन विभाग अंतर्गत निर्माणाधीन नवीन शासकीय कार्यालय भवनों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कोण्डागांव में निर्माणाधीन लघु जल संसाधन सर्वे उपसंभाग कार्यालय भवन तथा जल संसाधन उपसंभाग कार्यालय भवन के निर्माण कार्यों का निर्माण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को निर्माण कार्यों में आवश्यक सुधार के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग आर.एल. धीवर, उप अभियंता वर्षा जैन एवं संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे। इसके साथ ही कलेक्टर ने एनसीसी मैदान के पास शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और बंधापारा स्थित प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बंधापारा स्कूल में मरम्मत कार्यों का निरीक्षण कर सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

