रायपुर, 17 जुलाईं (आरएनएस)। राजधानी रायपुर में गुरुवार को साइबर ठगी, सड़क दुर्घटना, मारपीट, धमकी और मादक पदार्थों की तस्करी सहित विभिन्न मामलों में पुलिस ने अलग-अलग थानों में अपराध दर्ज किए हैं। सबसे बड़ी कार्रवाई तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने 4.5 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
० स्नैपचैट पर युवती बनकर 65 हजार की ठगी
मोवा थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी निवासी घनश्याम साहू ने शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्नैपचैट पर युवती के नाम से फर्जी आईडी बनाकर उससे दोस्ती की। आरोपी ने झांसे में लेकर अलग-अलग किश्तों में 65 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
० ई-रिक्शा पलटने से महिला घायल
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के घड़ी चौक के पास तेज और लापरवाही से चलाए जा रहे ई-रिक्शा के पलटने से उसमें सवार महिला घायल हो गई। पीडि़त के पुत्र की शिकायत पर चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 125-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
० राजेंद्र नगर में युवक से मारपीट, मोबाइल और टिफिन तोड़ा
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के प्रियदर्शिनी नगर में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीडि़त का मोबाइल फोन और टिफिन भी तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
० गुढिय़ारी में मां को दी जान से मारने की धमकी
गुढिय़ारी थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में एक युवक पर अपनी मां के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया है।
० पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में मारपीट
दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में पैसे के लेन-देन को लेकर दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं। एक मामले में अलीसा मोटर्स, रायपुरा चौक के पास एक युवक पर कुर्सी और लोहे के पाना से हमला कर घायल करने का आरोप है। वहीं दूसरे मामले में चंगोराभाठा स्थित शिव मंदिर के पास पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया। इसी घटनाक्रम से जुड़े एक अन्य मामले में शेख सलीम की शिकायत पर दाऊद असरफ के खिलाफ भी मारपीट और धमकी देने का अपराध दर्ज किया गया है।
० 4.5 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
तेलीबांधा थाना पुलिस ने मुक्तिधाम के पास कार्रवाई करते हुए दीनू कश्यप (34 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पि_ू बैग में रखे 4 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 46 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने सभी मामलों में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

