बलरामपुर, 17 जुलाईं (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में करीब 16 करोड़ रुपये के अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बलरामपुर पुलिस और ओडिशा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्कर गिरोह के चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
पुलिस जांच में अब तक 3,139 किलोग्राम से अधिक गांजा की तस्करी का खुलासा हुआ है। जांच के दौरान सामने आया कि तस्कर गांजा को नारियल की भूसी में छिपाकर राजस्थान भेजते थे, ताकि पुलिस और जांच एजेंसियों की नजर से बच सकें। यह कार्रवाई बसंतपुर थाना में दर्ज दो बड़े एनडीपीएस मामलों की जांच के दौरान की गई। बलरामपुर पुलिस और ओडिशा एसटीएफ की संयुक्त एंड-टू-एंड जांच से अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की कई परतें खुली हैं। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में लगातार कार्रवाई जारी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के आधार पर आगे भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती के साथ जारी रहेगा।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

