कोरबा, 21 जुलाईं (आरएनएस)। जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद बांगो बांध का जलस्तर तेजी से बढऩे लगा है। जलाशय के बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए दर्री बराज का 12 नंबर गेट खोल दिया गया है, जिससे करीब 10,522 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
बांगो बांध में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बांध से प्रभावित गांवों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन और स्थानीय स्तर पर सरपंचों के माध्यम से गांवों में मुनादी कराई जा रही है। लोगों से नदी-नालों और निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, सरगुजा और मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बांगो बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान में बांध का जलभराव स्तर 354.22 मीटर तक पहुंच गया है। इससे पहले 18 जुलाई को भी दर्री बराज के 7 और 12 नंबर गेट खोले गए थे, तब करीब 19,884 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरती जा रही है।
बंछोर
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

