रायपुर, 21 जुलाई (आरएनएस)। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 6 अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 अंतर्गत मानसपुरम में नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव के मार्गनिर्देशन एवं कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता आशीष श्रीवास्तव,उप अभियंता सागर ठाकुर की उपस्थिति में वहाँ अवैध प्लाटिंग अंतर्गत लगभग 2000 वर्गफीट क्षेत्र में किये जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण पर कार्रवाई करते हुए वहाँ निर्मित किये गए अवैध कॉलम एवं फुटिंग को जेसीबी मशीन की सहायता से स्थल पर हटाकर नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा स्थल पर किये जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण पर कार्रवाई की गयी.वहाँ 12 अवैध कॉलम तोड़े गए.
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

