0 करीब दो साल से बिना किसी सूचना के नहीं आ रहा ड्यूटी पर
जगदलपुर, 22 जुलाई (आरएनएस)। अनुविभागीय कृषि अधिकारी कार्यालय में पदस्थ चौकीदार सुकालू राम यादव के लगातार अनुपस्थित रहने पर विभाग ने उनके खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। विभागीय जानकारी के अनुसार संबंधित कर्मचारी बीते वर्ष 3 अक्टूबर 2024 से बिना किसी पूर्व सूचना के अपने कार्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हैं। इस दौरान कृषि विभाग द्वारा संबंधित कर्मचारी को बार-बार सूचना पत्र भेजकर काम पर लौटने के निर्देश दिए गए थे। पत्र प्राप्त होने के बावजूद न तो कर्मचारी ने कोई जवाब दिया और ना ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
संबंधित कर्मचारी के इस रवैये को देखते हुए उप संचालक कृषि जगदलपुर द्वारा अब अंतिम चेतावनी जारी कर उक्त चौकीदार को 15 दिनों के भीतर अपने कर्तव्य पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। यदि इस तय समय-सीमा के अंदर वे उपस्थित नहीं होते हैं, तो यह मान लिया जाएगा कि उन्हें शासकीय सेवा की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण संहिता के नियमों के तहत उनकी सेवा समाप्ति की वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित कर्मचारी की होगी।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

