०अन्य वार्डों में सी एंड डी , ग्रीन नेट में अभियान चलाकर 8500 रूपये ई चालान वसूला गया
रायपुर, 22 जुलाई (आरएनएस)। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के मार्गनिर्देशन एवं कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता अमन चंद्राकर, अनुराग पाटकर, उप अभियंता लोचन चौहान एवं नगर निवेश विभाग टीम के अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 क्षेत्र के अंतर्गत माधव राव सप्रै वार्ड कमांक 69 क्षेत्र के अंतर्गत रायपुरा के पास लगभग 2204 वर्गफीट में किए जा रहे अवैध निर्माण को तोडऩे की कार्रवाई की गयी. जोन क्षेत्र अंतर्गत अन्य वार्डों में सड़क बाधा शुल्क एवं ग्रीन नेट की कार्रवाई करते हुए 8500 रुपए का ई चालान वसूला गया.
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

