रायपुर, 22 जुलाई (आरएनएस) । राजधानी रायपुर में एक बाइक पर चार सवार होकर सड़क पर चल रहे युवकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। भांठागांव चौक में तैनात प्रधान आरक्षक संतोष चंद्राकर ने चार युवकों को एक दोपहिया वाहन पर सवार देखा, जिसके बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. अर्चना झा के निर्देश पर संबंधित युवकों को यातायात कार्यालय बुलाया गया।पूछताछ और सत्यापन के बाद वाहन क्रमांक ष्टत्र 04 रुश्व 9849 के चालक नैतिक गवली (पिता- शंकर गवली, निवासी बैरन, रायपुर) के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 4/181, 5/180, 184 और 128/194(ष्ट) के तहत कार्रवाई करते हुए ?4,500 का चालान किया गया।कार्रवाई के दौरान चारों युवकों
और उनके परिजनों को सार्वजनिक मार्ग पर स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले गंभीर सड़क हादसों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा नहीं करने की सख्त समझाइश दी गई।यातायात पुलिस रायपुर ने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि सड़क पर स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन न करें। ऐसे कृत्य न केवल स्वयं के जीवन को खतरे में डालते हैं, बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा करते हैं। सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए सभी नागरिकों से नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया।
०००



