दुर्ग, 22 जुलाई (आरएनएस) । महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान जिलेभर में लगातार जारी है। अभियान के तहत महिला पुलिस अधिकारियों और पिंक पेट्रोलिंग टीम ने विभिन्न विद्यालयों, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और छात्राओं सहित आमजन को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।अभियान के दौरान पुलिस टीम ने नेवई डैम और मैत्री बाग क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। वहीं दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (कैंप-1), प्रज्ञा विद्यालय (कैंप-1), एमजीएम स्कूल वैशाली नगर, छावनी क्षेत्र सहित कई शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को अभिव्यक्ति ऐप, महिला हेल्पलाइन-1091, डायल-112, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।थाना मोहन नगर क्षेत्र के शासकीय विद्यालय उरला में भी विद्यार्थियों को पिंक पेट्रोलिंग अभियान की जानकारी दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं के मोबाइल फोन में अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर उसके उपयोग की जानकारी भी दी गई।पुलिस अधिकारियों ने विद्यालयों के आसपास के वातावरण, छात्राओं के आवागमन मार्ग और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक लिया। साथ ही छात्राओं से स्कूल और ट्यूशन आने-जाने के दौरान किसी प्रकार की छेड़छाड़ या असामाजिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर उन्हें सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी।दुर्ग पुलिस ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय परिसरों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित निगरानी जारी रहेगी। अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रों की महिला उप निरीक्षक (क्कस्ढ्ढ), पिंक पेट्रोलिंग टीम और थाना स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।दुर्ग पुलिस ने महिलाओं, बालिकाओं, विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, पीछा करने, साइबर अपराध या अन्य संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112, महिला हेल्पलाइन-1091 या निकटतम पुलिस थाना को दें तथा अभिव्यक्ति ऐप का अधिक से अधिक उपयोग कर स्वयं और दूसरों को भी जागरूक करें।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

