बिलासपुर, 22 जुलाई (आरएनएस)। रतनपुर थाना क्षेत्र में राहगीरों को धारदार बटनदार चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले एक आदतन बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से चाकू भी जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को सूचना मिली कि कलमीटार रोड स्थित शराब भ_ी के पास एक युवक बटनदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल पुलिस टीम का गठन कर मौके पर रवाना किया।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मनीष उर्फ बंधन गोस्वामी (22 वर्ष), निवासी करैहापारा, रतनपुर को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया।आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल सिंह, पवन ठाकुर और देवानंद चंद्राकर की विशेष भूमिका रही।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

