रायपुर,23 जुलाईं (आरएनएस)। राजधानी रायपुर में भाजपा के कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुख्यालय के घेराव के नाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान भाजपा के मंत्री भी लोकतांत्रिक और संवैधानिक मर्यादाओं को दरकिनार कर प्रदर्शन में शामिल हुए।बघेल के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस मुख्यालय और कार्यकर्ताओं पर पथराव किया गया तथा पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ीं। उनका दावा है कि इस घटनाक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए, वहीं कई पत्रकार भी चोटिल हुए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज की।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरा घटनाक्रम पुलिस के संरक्षण में भाजपा सरकार द्वारा किया गया सुनियोजित हमला था। उन्होंने इसकी तुलना दिल्ली में छात्रों के साथ हुई घटनाओं से भी की।अपने बयान के अंत में भूपेश बघेल ने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भाजपा से राजनीतिक रूप से निपट लिया जाएगा, लेकिन पुलिस अधिकारी यह ध्यान रखें कि भाजपा कुछ ही महीनों की मेहमान है, फिर मिलेंगे।नोट: यह खबर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों पर आधारित है। भाजपा और पुलिस की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया आने पर खबर को अपडेट किया जा सकता है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

