जगदलपुर,23 जुलाईं (आरएनएस) । बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना में पदस्थ महिला आरक्षक तिलेश्वरी साहू को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी आरक्षक से पूछताछ की जा रही है।जानकारी के अनुसार, एक सड़क दुर्घटना के मामले में कोड़ेनार पुलिस ने एक ट्रैक्टर जब्त किया था। बाद में न्यायालय ने ट्रैक्टर मालिक बंगालु यादव के पक्ष में सुपुर्दनामा जारी कर वाहन छोडऩे का आदेश दिया था। आरोप है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद महिला आरक्षक तिलेश्वरी साहू ट्रैक्टर सुपुर्द करने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रही थीं।इसकी शिकायत ट्रैक्टर मालिक ने एंटी करप्शन ब्यूरो(ACB) से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद(ACB) ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। जैसे ही महिला आरक्षक ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल ्रष्टक्च की टीम आरोपी महिला आरक्षक से पूछताछ कर रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

