बिलासपुर,23 जुलाईं (आरएनएस)। छेड़छाड़ के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली।पुलिस के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 को आरोपी संजय कुमार यादव (42 वर्ष) निवासी जयरामनगर (खैरा), थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर तथा वर्तमान निवासी थाना रोड, अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा ने पीडि़ता के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की थी। आरोप है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर उसने पीडि़ता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में एसडीओपी प्रदीप कुमार सोरी एवं एएसआई दाऊ लाल बरेठ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

