नईदिल्ली,23 जुलाई(आरएनएस)। संसद के मानसून सत्र में गतिरोध बना हुआ है। गुरुवार को संसद की कार्यवाही शुरू होने के बाद हंगामा होने लगा, जिसके बाद लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। विपक्षी सांसद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुई इंडिया गठबंधन के सांसदों ने यही फैसला लिया। सांसदों की मांग है कि प्रधान का इस्तीफा जरूरी है।
संसद की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों ने संसद परिसर में मकर द्वार के पास प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विपक्षी सांसद जहां प्रधान के इस्तीफे और पेपर लीक रोकने की मांग कर रहे थे, वहीं सत्ता पक्ष के सांसद प्रधानमंत्री के आवास पर प्रदर्शन के लिए घेर रहे थे।
प्रदर्शन में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल यादव, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, महुआ मोइत्रा समेत कई विपक्षी सांसद शामिल हुए।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

