रायपुर,23 जुलाईं (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन में फॉल्स सीलिंग गिरने की घटना सामने आने के बाद भवन निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। करोड़ों रुपये की लागत से बने इस भवन में हुई घटना के बाद तकनीकी जांच और निर्माण गुणवत्ता की स्वतंत्र समीक्षा की मांग तेज हो गई है।इस बीच सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मिली जानकारी ने मामले को और गंभीर बना दिया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने आरटीआई के जवाब में बताया है कि नए विधानसभा भवन का उपयोगिता प्रमाण पत्र(Occupancy/Utility Certificate)) उपलब्ध नहीं है। इस खुलासे के बाद भवन के उपयोग और निर्माण प्रक्रिया को लेकर नए सवाल उठने लगे हैं।विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी सार्वजनिक भवन के निर्माण के बाद निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप परीक्षण और औपचारिक प्रमाणन की प्रक्रिया पूरी करना आवश्यक होता है। ऐसे में फॉल्स सीलिंग गिरने की घटना और उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होने की जानकारी ने भवन की संरचनात्मक सुरक्षा को लेकर बहस तेज कर दी है।फिलहाल इस मामले में घटना के कारणों और भवन की तकनीकी स्थिति को लेकर संबंधित विभाग की विस्तृत जांच और आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

