रुड़की(आरएनएस)। इमलीखेड़ा मार्ग पर बुधवार देररात सड़क हादसे में बाइक सवार दुकानदार की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को ट्रक हटाए जाने की सूचना पर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। जानकारी के अनुसार, कलालहटी गांव निवासी शिवराज सिंह चौहान इमलीखेड़ा मार्ग पर दुकान चलाते थे। बुधवार देररात दुकान बंद कर वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सीमेंट से लदे ट्रक की चपेट में आ गई। इससे शिवराज की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

