रुड़की,23 जुलाई (आरएनएस )। गन्ना विभाग ने तहसील क्षेत्र में गन्ना सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। विभाग के अनुसार इस वर्ष किसानों ने लगभग 25.5 हजार हेक्टेयर भूमि पर गन्ने की खेती की है। अब किसानों के लिए गन्ना सर्वे प्रदर्शन का कार्य शुरू कर दिया गया है। एससीडीआई अनीस अहमद ने बताया कि क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक गन्ना पर्यवेक्षकों ने, लक्सर शुगर मिल के कर्मचारियों के सहयोग से सर्वे कार्य पूरा किया। अब गन्ना पर्यवेक्षक गांव-गांव जाकर सर्वे प्रदर्शन कर रहे हैं तथा किसानों से घोषणा पत्र भी भरवाए जा रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

