लाहौल ,08 नवंबर(आरएनएस)। हिमाचल प्रदेश के लाहौल घाटी में हाल ही में हुई बर्फबारी ने क्षेत्र की खूबसूरती को और निखार दिया है। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े पहाड़ों का मनमोहक दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, बीते कुछ दिनों में घाटी में पर्यटकों की आमद में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। होटल, होमस्टे और कैफे फिर से गुलज़ार हो गए हैं। बर्फ से ढकी पहाडिय़ों में लोग स्कीइंग, स्नो ड्राइव और सेल्फी का आनंद ले रहे हैं। पर्यटन विभाग का कहना है कि बढ़ती पर्यटक संख्या से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। वहीं, पुलिस और प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित यात्रा करें और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें।
00

