भानुप्रतापपुर, 09 नवंबर (आरएनएस)। स्थानीय शासकीय महाविद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। कॉलेज परिसर की भूमि के एक हिस्से पर नगर के एक पार्षद द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत सामने आई है। आरोप है कि संबंधित पार्षद के पास भानुप्रतापपुर में मकान है। फिर भी कराठी में कॉलेज की भूमि को घेरकर कर मकान बनाया है। और किराए में दे दिया है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अन्य अतिक्रमणकारियों की तरह इस मामले की भी निष्पक्ष जांच हो और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की जाए। फिलहाल प्रशासन स्थिति का परीक्षण कर रहा है और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
0

