राम चरण स्टारर सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाले फिल्म पेड्डी का नया गाना चिकिरी रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. रिलीज़ के सिर्फ 24 घंटे में इस गाने ने धमाल मचा दिया है और हर तरफ इसके ही चर्चे हैं. यह गाना अब तक 46 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है, जो इसे साल के सबसे ज्यादा देखे और पसंद किए जाने वाले गानों में से एक बनाता है. इसका रिस्पॉन्स वाकई जबरदस्त रहा है.
जब से पेड्डी फिल्म की घोषणा हुई है, तब से यह लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. इसके अनाउंसमेंट वीडियो से लेकर फर्स्ट लुक पोस्टर्स और टीजऱ की झलकियों तक, हर चीज़ ने सोशल मीडिया पर चर्चा, ट्रेंड और उत्साह को बढ़ाया है. अब चिकिरी के म्यूजि़क मैजिक ने इस जोश और चर्चा को और भी बढ़ा दिया है.
मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान द्वारा कंपोज़ किया गया यह गाना मिट्टी की खुशबू से भरे सुरों और दिल को छू जाने वाली धुनों का मेल है, जो फिल्म की जमीनी कहानी के अंदाज से बिल्कुल मेल खाता है. चिकिरी के गाने में आवाज, डांस और विज़ुअल प्रेजेंटेशन की खूब तारीफ हो रही है, इसकी ताजगी और सांस्कृतिक जुड़ाव को लोग दिल से पसंद कर रहे हैं.
चिकिरी की कामयाबी को फिल्म की जबरदस्त लोकप्रियता और बढ़ती उम्मीदों का बड़ा संकेत माना जा रहा है. अब जब दर्शकों की उम्मीदें पहले से कहीं ज़्यादा बढ़ गई हैं, तो ऐसे मेंपेड्डी को साल की सबसे रोमांचक फिल्मों में से एक कहा जा रहा है.
बुची बाबू सना के निर्देशन और लेखन में बनी पेड्डी में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ शिवराजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी नजऱ आएंगे. वेंकटा सतीश किलारू द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 मार्च 2026 को रिलीज़ होने वाली है.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

